कटान रोकथाम में न बरती शिथिलता: राजीव कुमार सिंह
बदायूं, सितम्बर 14 -- ब्लॉक म्याऊं के बाढ़ प्रभावित गांव चकवा में तेजी से कटान हो रहा है। बाढ़ खंड ने कटान की रोकथाम के लिये परक्यूपाइन लगाना शुरू कर दिये हैं। इसके अलावा भी अन्य सुरक्षात्मक कार्य कराये जा रहे हैं, लेकिन कटान अभी नियंत्रण से बाहर हैं। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने रविवार को स्थलीय निरीक्षण कर कटान की रोकथाम को तहसील प्रशासन एवं बाढ़ खंड अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि कटान रोकने और तटबंधों को सुरक्षित रखने के कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि कटान को तत्काल रोकने के लिये युद्धस्तर पर सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण किये जायें, जिससे ग्रामीणों की कृषि भूमि एवं आवासों को नुकसान से बचाया जा सके। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बाढ़-कटान प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.