लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- कोर्ट के आदेश पर कटान पीड़ित का घर गिराने की प्रक्रिया शुरू हुई तो घर बचाने की कवायदें भी शुरू हो गईं। गुरुवार को किसान यूनियन के लोग हसनपुर कटौली पहुंचे और घर के बाहर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। वार्ता के दौरान एसओ ईसानगर निर्मल तिवारी ने कोर्ट के आदेश का हवाला देकर अपने हाथ खड़े कर दिए। ईसानगर थाना क्षेत्र के सधुआपुर गांव निवासी बृजेश कुमार सिंह का घर घाघरा नदी ने काट लिया था। बृजेश कहना है कि उन्होंने सन 2002 में तत्कालीन कब्जाधारकों से जमीन खरीदकर घर बना लिया और उसी में सपरिवार रहने लगे। वे बताते हैं कि बाद में इसी जगह के पीछे के भू भाग का बैनामा कटौली के शिवशंकर जैन ने कराया। जिसका मुकदमा कोर्ट में चलता रहा। कुछ समय पहले कोर्ट ने बृजेश का घर ढहाने का आदेश दे दिया। ईसानगर थाना पुलिस ब...