देवरिया, मई 31 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को संचालित तीन महत्वपूर्ण कटानरोधी कार्य परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा व गुणवत्ता के साथ पूरा करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। लापरवाही बरतनें वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कटानरोधी परियोजना का निरीक्षण डीएम सबसे पहले सरयू (घाघरा) नदी के बाएं तट पर छित्तूपुर-भागलपुर तटबंध के किमी 0.825 से किमी 1.140 के मध्य संचालित कटानरोधी परियोजना का निरीक्षण किया। लगभग 584.22 लाख रुपये लागत की इस परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कटानरोधी कार्य हर हाल म...