पीलीभीत, अप्रैल 10 -- पूरनपुर। क्षेत्र में हाल ही में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कटाई के मुहाने पर खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो जाने से किसानों के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बेहाल किसानों ने अब मुआवजा देने की मांग तेज कर दी है। गत दिवस बेमौसम ही बारिश और आंधी आई थी। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। इससे खेतों में खडी गेहूं की फसल गिर गई तो कटी पडी फसल भी पानी में भींगकर खराब हो गई थी। सबसे अधिक प्रकोप सेहरामऊ क्षेत्र में हुआ। यहां बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई थी। ग्राम गोरा निवासी किसान यूनुस खां ने बताया कि उनकी करीब पांच एकड़ में बोई गई गेहूं की फसल पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। उन्होंने कहा कि फसल कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन अचानक बदले मौसम और ओलों की मार से गेहूं की बालियां जमीन...