कटहा खंधा में ध्वस्त पुल को बनवाने के लिए मंत्री को लिखा पत्र
बिहारशरीफ, मार्च 25 -- सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के बाघमरवा एवं कटहा खंधा में ध्वस्त पुल को अविलंब बनवाने के लिए सत्तारुढ दल के सचेतक नीरज कुमार ने जल संसाधन विभाग के मंत्री को पत्र भेजा है। साथ ही नगर पंचायत से जलनिकासी की पुख्ता व्यवस्था करवाने की अपील की है। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि इस क्षेत्र में जल निकासी की पूरी व्यवस्था नहीं है। इस कारण सरमेरा प्रखंड परिसर तक में जलभराव होने की आशंका बनी रहती है। पुलों के पुननिर्माण एवं पइन उड़ानी कराए जाने से जलजमाव की समस्या से स्थानी निदान मिल जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.