उन्नाव, फरवरी 5 -- उन्नाव। सिकंदरपुर कर्ण की कटहादल नारायनपुर ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने और ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने के लिए 26 दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 2.42 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। डीपीआरओ ने शापिंग माल के निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का भौतिक सत्यापन किया। बताया कि भूमि अतिक्रमण मुक्त व कांप्लेक्स बनवाए जाने के लिए उपयुक्त है। बताया कि 18 सितंबर 2025 को ग्रामसभा की खुली बैठक में ग्राम सभा सदस्यों द्वारा ग्रामसभा की भूमि पर शापिंग कांप्लेक्स निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। ग्राम पंचायत द्वारा प्रत्येक दुकान से 1,500 प्रतिमाह की दर से किराया लिया जाएगा। जो सभी 26 दुकानों को मिलाकर प्रतिमाह 39,000 होगी। यह ग्राम पंचायत की स्वयं स्रोत आय होगी। इस आय से ग्राम पंचायत अपने विकासात्मक कार्यों को और अधिक सुदृढ़ रूप से संचाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.