कोडरमा, फरवरी 20 -- जयनगर। थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहाडीह मोड़ के समीप अंचलाधिकारी सारांश जैन एवं थाना प्रभारी उमानाथ सिंह के नेतृत्व में संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रशासन की टीम ने चार ओवरलोड हाईवा वाहनों को पकड़ा। जांच के क्रम में पाया गया कि सभी वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक खनिज सामग्री लादकर परिवहन कर रहे थे, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। अधिकारियों ने मौके पर ही वाहनों को जब्त कर लिया। अंचलाधिकारी सारांश जैन ने बताया कि ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है और इस प्रकार की अनियमितता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब्त किए गए वाहनों के संबंध में अग्रतर कार्रवाई हेतु जिला खनन पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को पत्र भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार क...