बलिया, मार्च 8 -- बलिया, संवाददाता। शहर से होकर गुजरने वाले कटहल नाला के सुंदरीकरण कार्य शुरू हो चुका है। नाला के दोनों किनारों पर हुए अतिक्रमण को चिन्ह्ति करते हुए 13 लोगों को शनिवार को नोटिस जारी किया गया है। इसके पूर्व सात लोगों को नोटिस भेजकर कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था। अफसरों ने अतिक्रमणकारियों से स्वतः कब्जा हटाने की अपील किया है। हालांकि अगर एक सप्ताह के निर्धारित तिथि तक अतिक्रमण नहीं हटता है तो उसे ध्वस्त किया जायेगा। शहर के बीच से होकर गुजरने वाला कटहल नाला जल्द ही जिले की नई पहचान मिलने की उम्मीद है। योजनों के अनुसार नाले के दोनों ओर हरियाली, पाथ-वे और लाइटिंग का इंतजाम होगा। किनारे पर ग्रीन पार्क, बेंच आदि शहर के लोगों को सुकून देंगे। 'रिवर फ्रंट' के रूप में विकसित होने के बाद यह नाला शहर के लोगों के आकर्षण का केन्द्र ...