बलिया, जनवरी 23 -- बलिया, संवाददाता। कटहल नाला के सुंदरीकरण कार्य का भूमिपूजन 25 जनवरी को परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह करेंगे। इसके लिए गुरुवार को ग्राम परमानंदपुर में पूजा स्थल चिह्नित किया गया। वहां की जमीन को समतल करने का काम भी शुरू हो गया। कटहल नाला के सुंदरीकरण के लिए परिवहन मंत्री के प्रयास से लगभग 18 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत हुई है। सुंदरीकरण कार्य ग्राम महावलपुर-रामपुर महावल से लेकर परमंदापुर तक लगभग दो किमी में कया जाएगा। इसकी चौड़ाई बीस मीटर होगी। सीआरओ ने बताया कि नाला सुंदरीकरण कार्य में सात अतिक्रमण चिन्हित किए गए थे। इनमें से एक अतिक्रमणकारी ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया है। अन्य को भी जल्द हटाने के लिए निर्देशित किया गया है। बताया कि कटहल लाल के सुंदरीकरण से जल निकासी के साथ ही स्वच्छता की दिशा मे...