इटावा औरैया, जून 9 -- जसवंतनगर। नगला कैशोराय गांव में सोमवार शाम मोहित पुत्र राधाशरण का गांव के ही रवी पुत्र मोहनलाल से खेत में कटहल तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि रवी और उसकी पत्नी पूजा ने मिलकर मोहित के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी मोहित के चचेरे भाई पंकज के घर पहुंचे और वहां उसकी मां के साथ घर में घुसकर मारपीट की। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मंगलवार को पंकज की तहरीर पर पुलिस ने रवी और पूजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...