गुमला, अप्रैल 7 -- गुमला। घाघरा थाना क्षेत्र के नौडीहा भंडार टोली गांव निवासी 28 वर्षीय बालक मुंडा पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की है। बताया गया कि बालक मुंडा कटहल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वह जमीन पर गिर पड़ा। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...