सुल्तानपुर, मार्च 17 -- सुलतानपुर, संवाददाता। जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शरीफपुर सिरवारा गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के बाहर कटहल के पेड़ से लटकता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त 26 वर्षीय संदीप सिंह के रूप में हुई है, जो गांव के निवासी थे। सोमवार की शाम संदीप अपने पिता त्रिभुवन सिंह के साथ बाजार से मीट खरीदकर घर लौटे थे। इसके बाद उनके पिता किसी काम से गोसाईगंज बाजार चले गए। बताया जा रहा है कि जब रात करीब साढ़े सात बजे वे वापस घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि संदीप का शव घर के बाहर स्थित कटहल के पेड़ से कपड़े के सहारे लटका हुआ है। यह दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए और घर में कोहराम मच गया।घटना...