नई दिल्ली, जनवरी 28 -- कटहल की सब्जी, कोफ्ते, पकोड़े आपने खूब खाएं होंगे और लोगों को मसालेदार भी इसे खाना पसंद है। कटहल इस सीजन में खूब बिकता है और ज्यादातर हर घर में इसे पकाया जाता है। कटहल खाने में टेस्टी लगता है लेकिन इसे काटना थोड़ा मुश्किल होता है। कटहल में चिपचिपा सफेद दूध जैसा पदार्थ निकलता है, जिसे लेटेक्स या फिर रबर दूध कहा जाता है। ये पदार्थ कटहल काटते समय निकलने लगता है और हाथ और चाकू में चिपक जाता है। फिर इसे छुड़ाना काफी मशक्कत भरा होता है। अगर आप भी कटहल काटते समय चिपचिपापन नहीं चाहती हैं, तो एक पानी वाली ट्रिक अपनाएं। ये ट्रिक सब्जी वाले भैया ने बताई है, जो काफी कारगर है।क्या है पानी वाली ट्रिक हम जिस ट्रिक की बात कर रहे हैं, उसमें आपको एक बाउल या डलिया में हल्का गुनगुना पानी लेना है। फिर इसमें नींबू का रस डालकर मिलाना है। ...