गोरखपुर, जुलाई 21 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटसहरा स्थित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। दोनों विद्यालयों को निशाना बनाकर चोर मिड-डे मील का राशन और रसोई में इस्तेमाल होने वाला सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह विद्यालय खुलने पर हुई। दोनों प्रधानाध्यापकों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार ने बताया कि चोर कमरे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे और दो एल्यूमीनियम के फाटक, सात लीटर का कुकर, एक भगौना, 50 किलो चावल, 10 किलो गेहूं समेत अन्य सामान उठा ले गए। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संध्या भारती ने बताया कि चोर खिड़की की ग्रिल काटकर विद्यालय में दाखिल हुए। यहां से 50 ...