कटलहिया दरी में डूबने से किशोर की मौत
सोनभद्र, मई 29 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कटलहिया दरी में शुक्रवार को नहाने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। साथ में गए दोस्तों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सुकृत कस्बा निवासी 14 वर्षीय अनमोल चौहान पुत्र बैजनाथ चौहान अपने तीन चार दोस्तों के साथ शुक्रवार की दोपहर में कटलहिया दरी में नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान वह अचानक से गहरे पानी में चला गया और डूब गया। यह देखकर साथ में गए दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को दरी से निकालकर मेडिकल कालेज अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.