नई दिल्ली, मार्च 1 -- दिल्ली में आउटर नार्थ पुलिस ने पत्नी एवं 3 बेटियों की हत्या के बाद फरार शख्स को शनिवार को अजमेर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मुनचुन ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि सूदखोर ने पत्नी एवं बच्चों को बंधुआ मजदूर बनाने की धमकी दी थी, जिसकी वजह से उसने हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस वारदात में प्रयुक्त चाकू की तलाश में जुटी हुई है।बंधुआ मजदूरी की धमकी के चलते करे 4 मर्डर पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुनचुन पर करीब 15 लाख रुपये का कर्ज था। उसने जुए एवं सट्टे की लत में रुपये उड़ा दिए थे और वह एक जगह रुक कर काम भी नहीं करता था। आरोपी ने बताया कि मिथिलेश से उसने दस लाख रुपये उधार लिए थे। अब मिथिलेश उसे रुपये नहीं लौटाने पर धमकी दे रहा था। मिथिलेश ने 23 फरवरी को मुनचुन को फोन कर रुपये नहीं देने पर उसकी पत्नी एवं तीनों बच्चों का अपहर...