फिरोजाबाद, फरवरी 24 -- फरिहा थाना क्षेत्र में सरसों की मढ़ाई करते समय एक महिला की साड़ी कटर में चली गई। जिससे उसके गले में साड़ी का फंदा कस गया। जिससे उसके सिर में चोट लग गई। ट्रैक्टर चालक ने कटर को बंद कर उसके गले से फंदा निकाला। परिजन उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां उसका उपचार चल रहा है। गांव फरिहा निवासी 50 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी एदल सिंह के खेत में ट्रैक्टर-कटर से सरसों की मढ़ाई कराई जा रही थी। मजदूर कटर में सरसों डाल रहे थे और मुन्नी देवी दूसरी तरफ मुन्नी देवी सरसों को बोरे में भर रही थी। उसी दौरान अचानक उसकी साड़ी का पल्लू उड़कर पंखे में फंस गया। पंखे ने अपनी तरफ साड़ी खींचना शुरू किया तो महिला के गले में फंदा कसने लगा। यह देखकर मजदूरों में खलबली मच गई। उन्होंने ट्रैक्टर चालक को कटर बंद करने को कहा। चालक ने कटर को बंद ...