कानपुर, जनवरी 29 -- केडीए दस्ते ने छठवें दिन भी ध्वस्तीकरण अभियान जारी रखा। गुरुवार को कटरी ख्योरा में दस्ते ने साढ़े नौ बीघा जमीन पर बिना लेआउट के बनी अवैध प्लाटिंग गिरा दी। ढाई बीघा जमीन पर बिना नक्शे के हो रहे निर्माण को सील कर दिया। साढ़े चार बीघा जमीन पर हो रहे निर्माण को रोकने का नोटिस जारी किया है। न्यू कानपुर सिटी योजना के आसपास हो रहे निर्माणों को नोटिस देकर अल्टीमेटम दिया गया है। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के आदेश पर विशेष कार्याधिकारी डॉ रवि प्रताप सिंह की अगुवाई में दस्ते ने प्रिया गुप्ता व अन्य ने कटरी ख्यौरा में साढ़े पांच बीघा जमीन पर बिना लेआउट के हो रही प्लाटिंग को ध्वस्त किया। इसके अलावा विजय व अन्य लोगों ने हिन्दूपुर में चार बीघा जमीन पर बिना लेआउट के हो रही प्लाटिंग को ध्वस्त किया। इस दौरान दस्ते ने तीन लोडर लगा...