नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। अपने करियर में कटरीना ने कई हिट फिल्में दी हैं। कटरीना ने अपने करियर के पीक पर यानी साल 2021 में एक्टर विकी कौशल संग शादी की। वहीं, पिछले साल नवंबर में कटरीना और विकी ने एक प्यारे से बेटे विहान का स्वागत किया। बच्चा होने के बाद कटरीना पूरी तरह से लाइमलाइट से दूर थीं। ऐसे में लंबे वक्त के बाद कटरीना को पब्लिकली देखा गया है। कटरीना हाल ही में मुकेश और नीता अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन कार्यक्रम में अपने पति विकी कौशल संग शामिल हुईं। इसी के बाद से ही वो अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही कटरीना मां बनने वाली महिलाओं (पोस्टपार्टम मदर्स) को लेकर सोशल ...