गाजीपुर, अप्रैल 28 -- गाजीपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया में मृत किशोरी के घर मंगलवार को समाजवादी पार्टी का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। कड़ी सुरक्षा के बीच गांव के पंचायत भवन में प्रतिनिधि मंडल ने मृतिका के मां और पिता से मुलाकात कर पांच लाख की सहायता राशि सौंपी। इस दौरान बाहर डीआईजी वैभव कृष्ण, डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी डॉ ईरज राजा भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि किशोरी के माता-पिता ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने की इच्छा जाहिर की। यह भी पढ़ें- सपा का चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल पहुंचा कटरिया उन्होंने बताया कि किशोरी के माता-पिता...