कटरा से किशोरी को अगवा करने में युवक दोषी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। कटरा थाना क्षेत्र से किशोरी को अगवा करने में मामले में ईश्वरचंद कुमार को दोषी करार दिया गया है। सेशन-ट्रायल के बाद विशेष पाक्सो कोर्ट-एक के न्यायाधीश धीरेंद्र मिश्रा ने बुधवार को उसे दोषी ठहराया। सजा के बिंदु पर 12 अक्टूबर को सुनवाई होगी। इसके बाद विशेष कोर्ट उसे सजा सुनाएगी। मामले में विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र कुमार ने तीन गवाहों को पेश किया। पुलिस ने उसके विरुद्ध 27 जून 2026 को आरोप पत्र दाखिल किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.