कटरा में संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत
मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- कटरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की शिवदासपुर पंचायत के वार्ड 13 कोपी निवासी राजेश सहनी की पत्नी मीना देवी (32) की शनिवार की देर शाम संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद पूरा परिवार घर छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार, सूचना मिली कि देर शाम चार बच्चों की मां ने पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कमरे का दरवाजा तोड़कर अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके घर के सभी लोग फरार हैं। यह भी पढ़ें- Gonda News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.