शाहजहांपुर, मार्च 12 -- होली के एक सप्ताह बाद लगने वाले चराई मेले में भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने बाबा गरीबदास मढ़ी स्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी। हाईवे किनारे लगे एक दिवसीय वार्षिक मेले में नगर और ग्रामीण क्षेत्र से चौपाई टोलियों ने पहुंचकर मंदिर परिसर में चौपाई गायन किया। मेले में लगे खिलौनों, कास्मेटिक और फूड स्टालों पर खूब बिक्री हुई। भारी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से आये महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना की। झूले और खेल खिलौने बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहे। पुलिस मुस्तैद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...