शाहजहांपुर, सितम्बर 26 -- लखनऊ से बरेली की ओर जाने वाली मालगाड़ी का इंजन फेल हो जाने से करीब ढाई घंटा रेल यातायात प्रभावित हो गया, जिसके चलते पैसेंजर ट्रेनों को अलग अलग प्लेटफार्म पर रोका गया। ट्रेन के अधिक देर तक खड़ी होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार काे सुबह करीब साढ़े छह बजे कटरा रेलवे मालगाड़ी का इंजन फेल हो जाने से मालगाड़ी खड़ी हो गयी। जानकारी कंट्रोल को दी गयी तो रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में बरेली के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया।

यातायात बाधित वहीं दूसरी ट्रेन के इंजन को लगाकर मालगाड़ी को साइड में किया गया, जिसके बाद सभी ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इस दौरान बरेली की ओर जाने बाली ट्रेनों का करीब ढाई घंटे यातायात बाधित रहा। इस दौरान प्रयागराज - योग नगरी ऋषिकेश, शहीद एक्सप्रेस,...