प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कटरा में गुरुवार को होली खेलने के दौरान न सिर्फ अवैध तमंचे से फायरिंग बल्कि देसी बम से भी हमला किया गया था। आरोपियों ने पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया था। कर्नलगंज पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर चार नामजद व सात अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।सदर कंपाउंड निवासी सुंदरम त्रिपाठी की तहरीर के मुताबिक, उसका भाई शिवम त्रिपाठी पांच मार्च की दोपहर एडीए बिल्डिंग कटरा हनुमान मंदिर के पास होली खेलने गया था। जहां पुरानी रंजिश को लेकर अर्जुन और करन अपने साथी राहुल काछी, विकास अग्रहरी उर्फ लोचन और सात अज्ञात साथियों के साथ घात लगाकर बैठे थे। आरोप है कि शिवम के पहुंचने पर आरोपियों ने हमला बोल दिया। राहुल ने तमंचे से गोली चलाई, जबकि विकास ने देसी बम से हमला किया। घायल शिवम बेहोश हो गया। उसे बच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.