शाहजहांपुर, मई 1 -- हुलास नगरा रेलवे ओवरब्रिज पर टायर फटने से अनियंत्रित डबल डेकर बस डिवाइडर से टकरा गयी। सीटों से टकराने और गिरने से कई सवारियां चोटिल हुईं। बस गुरुग्राम से आ रही थी। बस में एक सैकड़ा से अधिक सवारियां थीं। सुबह हुलास नगरा ओवरब्रिज पर बस का एक टायर फट गया। बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। बस में सवार कई लोग सीटों से टकराने और नीचे गिरने से घायल हो गए। बस में चीख पुकार मच गई। आसपास राहगीर दौड़ कर पहुंच गए। गनीमत रही किसी को अधिक चोट नहीं लगी। बस क्षतिग्रस्त हो जाने से सवारियां उतरकर दूसरे वाहन से गंतव्य को रवाना हुईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...