कटरा बाजार में बांस बल्ली से दी जा रही है बिजली सप्लाई
श्रावस्ती, अप्रैल 17 -- कटरा, श्रावस्ती, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के विकास खण्ड इकौना क्षेत्र के ग्राम कटरा में अभी तक कुछ आबादी क्षेत्र में न केबल बिछाए गए हैं और न ही बिजली के पोल लगाए गए हैं। उपभोक्ता बांस-बल्ली के सहारे 50 मीटर दूर से केबल लाकर बिजली का उपयाेग कर रहे हैं। ऐसे में हर समय हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्राम पंचायत कटरा के आबादी क्षेत्र में बिजली के केबल और पोल लगाकर घरों तक बिजली पहुंचाई गई है। शेष कुछ हिस्से में अभी भी न केबल बिछाया गया और न ही पोल लगाए गए हैं। ऐसी स्थिति में उपभोक्ता केबल तार बांस-बल्ली और पेड़ के सहारे बांधकर घरों तक ले गए हैं। यह भी पढ़ें- शिकायतों के बाद भी सिर्फ मिल रहा आश्वासन ये बल्लियां नीचे से सड़कर कमजोर हो गई हैं जो कभी भी बड़े हादसे का सबक बन सकती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.