कटरा पुलिस ने अफीम बरामद कर दो तस्करों को जेल भेजा
शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- मीरानपुर कटरा। पुलिस ने बदायूं जनपद के दो मादक पदार्थ तस्करों को बंदी बनाकर 718 ग्राम अफीम बरामद की है। एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर जैतीपुर रोड बाबूपुर पुलिया के पास विगत रात दो संदिग्ध व्यक्तियों को दबोच लिया। जामा तलाशी में उनके पास अफीम मिली। पुलिस के मुताबिक दबोचे गये तस्कर बदायूं जनपद के दातागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बछलिया निवासी रामानंद और अरविंद हैं। उनके पास क्रमशः 342.5 और 375.5 ग्राम अफीम बरामद हुई है। पूछताछ में तस्करों ने बताया इलाके के किसानों से अफीम खरीदकर ट्रक चालकों को बेचने के लिए हाईवे पर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.