बरेली, अप्रैल 18 -- बरेली। कटरा चांद खां इलाके में शनिवार को नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। यहां नगर निगम की बेशकीमती जमीन पर अवैध रूप से दो पक्की दुकान बनाकर स्थाई कब्जा किया गया था, जिसकी शिकायत मिलने के बाद निगम प्रशासन हरकत में आया। नगर आयुक्त के निर्देश पर आरआई टिंकू सिंह, आरआई सच्चिदानंद सिंह और मानचित्रकार रविंद्र कुमार की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों दुकानों को सील कर अपने कब्जे में लिया है। इस दौरान प्रवर्तन दल के कमांडो सीबी जोशी के नेतृत्व में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे, जिससे अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- कटहुला गौसपुए में तालाब किनारे अवैध निर्माणों को तोड़ा संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव ने कहा कि सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया...