मुजफ्फरपुर, अप्रैल 27 -- मुजफ्फरपुर। कटरा के दो वर्षीय विवेक कुमार ने एईएस की पुष्टि हुई है। बच्चे को 23 अप्रैल को चमकी के लक्षण होने पर एसकेएमसीएच के पीकू में भर्ती किया गया था। 27 अप्रैल को ठीक होने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। बच्चे में एईएस का कारण डि इलेक्ट्रोलाइसीमिया बताया गया है। जिले में एईएस का नया मरीज मिलने के बाद एईएस पीड़ितों की संख्या 16 हो गई है। एसकेएमसीएच में इस वर्ष अब तक 27 एईएस के पीड़ित पहुंच चुके हैं। इनमें मुजफ्फरपुर के अलावा पूर्वी चंपारण से 2, सीतामढ़ी से 1, शिवहर से 3, गोपालगंज से 1 और सारण से 1 मरीज शामिल हैं।मुजफ्फरपुर में औराई से 2, बोचहां से 2, कांटी से 2, मुशहरी से 2, सकरा से 2, गायघाट से 1, कुढनी से 1, पारू से 1, मीनापुर से 1 और कटरा से एक मरीज में एईएस की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र से...