कटरा के आठ वर्षीय बच्चे में मिला एईएस
मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मुजफ्फरपुर। कटरा के 8 वर्षीय बच्चे अंकित कुमार में एईएस की पुष्टि हुई है। जिले में एईएस का नया मरीज मिलने से एईएस पीड़ितों की संख्या 18 हो गई है। अंकित को चार जून को चमकी के लक्षण मिलने पर एसकेएमसीएच के पीकू में भर्ती किया गया था। बच्चे में एईएस का कारण हाइपोग्लाइसीमिया बताया गया है। छह जून को ठीक होने पर उसे डिस्चाज कर दिया गया। मुजफ्फरपुर में 15 अप्रैल के बाद जून में एईएस का मरीज मिला है। इसके अलावा बोचहां में एक चमकी के लक्षण वाला मरीज भी शनिवार को एसकेएमसीएच भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.