लखनऊ, फरवरी 7 -- प्रस्ताव लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ से कटरा, कोलकाता और मडगांव के लिए सीधी ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए एक प्रस्ताव बना कर बोर्ड के पास भेज दिया गया है। मौजूदा समय में लखनऊ से कटरा के लिए कोई ट्रेन नहीं है। लखनऊ होकर रूटीन में सात ट्रेनें हैं। इसमें हमसफर एक्सप्रेस सियालदह से, कोआ-जट एक्सप्रेस कोलकाता से, अर्चना एक्सप्रेस पटना से, बेगमपुरा एक्सप्रेस वाराणसी से, लोहित गुवाहाटी से, हिमगिरि कोलकाता से तो कोलकाता एक्सप्रेस कोलकाता से है। इन ट्रेनों में लखनऊ से सीमित सीटों का कोटा होता है, जिसके कारण लखनऊ और आसपास के श्रद्धालुओं को कटरा जाने के लिए ट्रेनों में बर्थ के लिए इंतजार करना पड़ता है। गर्मियों की छुट्टियों में तो महीनों की वेटिंग रहती है। रेलवे अधि...