शाहजहांपुर, अप्रैल 24 -- मीरानपुर कटरा। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में पूर्व चेयरमैन स्व. ज़ीशान खां की सियासी विरासत को लेकर भी जंग छिड़ी है। पिछले नगर पंचायत चुनाव में पत्नी डा. पूजा कसाना को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाकर पोते दानिश ज़ीशान खां पुत्र स्व. फहीमुश्शान खां ने दादा ज़ीशान खां की सियासी विरासत के लिए संघर्ष छेड़ दिया था। पूर्व चेयरमैन स्व. ज़ीशान खां अपनी सादगी और सियासी प्रभाव के लिए याद किए जाते हैं। तीन दशक पूर्व उनके जीवन काल में ही भतीजे समीउश्शान खां नगर पंचायत के चेयरमैन बनकर उनकी सियासी विरासत पर काबिज़ हो गये थे। महिला वर्ग आरक्षण में पत्नी जमाल फात्मा और पिछड़ा वर्ग आरक्षण में नगर पंचायत के दिहाड़ी कर्मी मुख्तियार अहमद को अध्यक्ष बनाना पूर्व चेयरमैन समीउश्शान खां की लोकप्रियता और सियासी पकड़ की बानगी है। पोते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.