शाहजहांपुर, अप्रैल 28 -- शाहजहांपुर। नगर पंचायत कटरा के अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का पहला प्रशिक्षण सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण डीआईओएस की देखरेख में सम्पन्न हुआ। उप निर्वाचन में पहली बार एफआरएस प्रणाली का प्रयोग किया जा रहा है। इसके संचालन एवं उपयोग की जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग से आए श्री सुभाष और उनकी टीम ने मतदान कर्मियों को दी। अधिकारियों ने कर्मियों को मतदान प्रक्रिया से जुड़ी बारीकियों से भी बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, परियोजना अधिकारी अवधेश राम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता तथा उप जिलाधिकारी तिलहर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर सरैयाहाट में तीन दिव...