कटरा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौंपा पत्र
शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उप चुनाव को लेकर सोमवार को कांग्रेस का एक शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को पत्र सौंपकर चुनाव संबंधी विभिन्न आशंकाओं से अवगत कराया और उनके शीघ्र निराकरण की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने भीषण गर्मी को देखते हुए मतदान वाले दिन बूथों के बाहर मतदाताओं के लिए वैकल्पिक छायादार स्थान एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था कराने की भी मांग उठाई। इस पर डीएम ने शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रभारी संगठन फुरकान अहमद कुरैशी, अनिल श्रीवास्तव, सईद अंसारी, रफी उल हसन, फरमान खान तथा प्रत्यूष मिश्रा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कटरा नगर पंचायत उपचुनाव पांच मई को, पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.