पीलीभीत, मई 13 -- अमरिया। अमरिया प्रीमियर लीग के 12वें दिन मंगलवार को किंग्स इलेवन देवरनिया और फार्मर्स क्रिकेट क्लब कटमटा के बीच मैच खेला गया। रोमांचक मैच में फार्म्स क्रिकेट क्लब कटमटा ने किंग्स इलेवन को 7 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए फार्म्स टीम के खिलाड़ी तनु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 23 मई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल दस टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले खेलेंगी। टॉस जीतकर फार्म्स क्लब ने पहले फील्डिंग करने करने का फैसला लिया। किंग्स इलेवन ने निर्धारित 14 ओवर में 107 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फार्म्स क्लब कटमटा की टीम 7 विकेट से मैच जीत लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...