पीलीभीत, मई 26 -- अमरिया। सीजन 17 के आइपीएल क्रिकेट प्रीमियर लीग मैच में टांडा और कटमटा के बीच रोमांचक मैच खेला गया। सोमवार को टांडा क्रिकेट क्लब टांडा और कटमटा के बीच टूर्नामेंट के लीग मैच में टांडा ने 14 ओवरों में 124 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कटमटा क्रिकेट क्लब कटमटा की टीम ने 10 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से मैच जीत लिया। कटमटा क्रिकेट क्लब की ओर से जुझार ने 55 रन की शानदार पारी खेली। एक विकेट लेकर मैन आफ द मैच अपने नाम किया। रोमांचक मुकाबले में दर्शकों ने खूब आनंद उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...