पीलीभीत, जून 23 -- गजरौला। कटना नदी के पुनरुद्धार कार्य में लापरवाही के आरोप सामने आए हैं। मरौरी ब्लॉक के गांव कंजा हरैइया, ढेरम मंडरिया सहराई आदि गांव से होकर गुजरने वाली कटना नदी के चौड़ीकरण और गहरीकरण कार्य पर ग्रामीणों ने सवाल उठा कर जांच की मांग की है। वर्तमान में गजरौला क्षेत्र के कंजा हरैइया में नदी पर साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। जेसीबी मशीन द्वारा किए गए कार्य की गुणत्ता पर सवाल उठाए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू होते ही अनियमितताएं सामने आने लगी हैं। उनका कहना है कि जेसीबी मशीन केवल नदी के निचले हिस्से में हल्का पंजा लगाकर आगे बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- जलनिकासी के मार्ग को मिट्टी भरकर किया जाम वास्तविक रूप से न तो पर्याप्त चौड़ीकरण किया जा रहा है और न ही गहरीकरण। क्षेत्रीय लोगों ने कटना नदी के किनारे विर...