कटती फसल के बीच खेत में कंकाल मिलने से हड़कंप, बालों की क्लिप और दांतों ने खोला राज
संवाददाता, अक्टूबर 2 -- यूपी के अलीगढ़ में मडराक थाना क्षेत्र के गांव भकरौला में हैवानियत की हद पार हो गई। 16 साल की किशोरी की हत्या के बाद शव को बाजरे के खेत में फेंक दिया गया। वह एक महीने से गायब थी। गुरुवार सुबह उसका कंकाल घर से करीब 700 मीटर दूर करीब खेत में पड़ा मिला। इसमें उसकी खोपड़ी और कुछ हड्डियां मिलीं, जिससे पूरा गांव दहल गया। पोस्टमार्टम के बाद डीएनए सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। गुरुवार सुबह 10 बजे महिलाएं बाजरा के खेत में थीं, तभी फसल के बीच उन्हें मानव खोपड़ी पड़ी दिखी। पास में एक पैर और कुछ हड्डियां बिखरी थीं। चीख-पुकार सुनकर पूरा गांव खेत पर दौड़ पड़ा। आसपास तलाशा गया तो कुछ हड्डियां और मिलीं। सूचना पर सीओ इगलास कमलेश कुमार व मडराक थाना प्रभारी अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। साक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.