मुंगेर, अप्रैल 16 -- मुंगेर, निज संवाददाता। 14 अप्रैल। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कटघर, मुंगेर में मंगलवार को भव्य रैली निकाली गई। डॉ. अंबेडकर युवा विकास समिति के बैनर तले आयोजित रैली कटघर मोहल्ला से शुरू होकर अंबेडकर चौक, किला परिसर तक पहुंची। रैली में युवक मिट्ठू ने शरीर पर डॉ. अंबेडकर की पेंटिंग बनवाकर सबका ध्यान खींचा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर कुमकुम देवी ने अंबेडकर गेट की जर्जर हालत पर चिंता जताते हुए इसके शीघ्र पुनर्निर्माण की घोषणा की। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शंभू शरण राय, लोजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद पासवान, लोजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद उर्फ पिंटू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद सिन्हा उर्फ सोनू, संयोजक धर्मदेव पासवान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जयंती पर बाबा साहेब को किया याद संचालन मनीष एवं धर्मेंद्र ...