मुरादाबाद, फरवरी 5 -- कटघर थाने के गोविंदनगर क्षेत्र निवासी किशोरी घर से ट्यूशन के लिए गई और लापता हो गई। पिता ने एक युवक पर बहलाकर अगवा करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को केस दर्ज कराया है। गोविंदनगर क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे ट्यूशन गई थी। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। परिचितों और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर भी पता नहीं चला। ट्यूशन वालों से बात की तो पता चला कि बेटी वहां गई ही नहीं थी। आरोप लगाया कि मोहल्ले में रहने वाला मेहमदपुर निवासी अंकित नाम का युवक बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। किशोरी के पिता के अनुसार आरोपी युवक का मोबाइल भी बंद आ रहा है। एसएचओ कटघर विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अंकित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.