बक्सर, मई 12 -- चौसा। प्रखण्ड के पवनी पंचायत में स्थित कटघरवा गांव के रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। लापता व्यक्ति के छोटे भाई लालू सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई गंगा सागर सिंह दो दिन पहले घर से बक्सर के लिए निकले थे। उसके बाद वे घर वापस नहीं लौटे हैं। काफी खोजबीन के बाद उनका पता नहीं चल सका है। इसकी सूचना मुफस्सिल थाना को भी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...