लखनऊ, मार्च 31 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई क्षेत्र के कल्ली पश्चिम में सोमवार को आइरा (3) और उसकी दादी सोमवती (70) को घायल करने वाले पागल कुत्ते को स्थानीय लोगों ने मार दिया। लोगों का कहना है कि कुत्ता पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग मोहल्लों में कई लोगों को काट चुका था। सोमवार को उसने एक गाय को भी काट लिया, जिसके बाद गाय असामान्य व्यवहार करने लगी और लोगों पर झपटने लगी, जिससे क्षेत्र में डर का माहौल बन गया।सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रही आइरा (3) पर अचानक कुत्ते ने हमला कर दिया और उसके पैर को नोच डाला। बच्ची की चीख सुनते ही दादी सोमवती दौड़ पड़ीं और कुत्ते से भिड़कर पोती को बचाया। इस दौरान कुत्ते ने दादी की उंगली भी काट ली। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोग डरे हुए हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक सोमवार शाम वही कुत्ता फिर दिखाई दिया और एक व्यक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.