कटक से युवक का शव आते गांव में मचा कोहराम
मुजफ्फरपुर, जून 16 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के सकरा फरीदपुर गांव निवासी मो. गोरे के पुत्र मो. कैसी अहमद (24) का शव मंगलवार को ओडिशा के कटक से उसके घर पहुंचा। शव के आते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।परिजनों ने बताया कि मो. कैसी कटक में एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था। तीन दिन पहले वह अपने साथियों के साथ कटक में एक नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। उसके शव को नदी से खोजकर निकाला गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया। मो. कैसी की मौत की सूचना पर सकरा नगर पंचायत के चेयरमैन मो. हैदर अली, मो. चांद आदि ने घर पहुंच परिजनों को सांत्वना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.