बोकारो, अप्रैल 17 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास प्रखंड करहरिया पंचायत के कटका गांव में शुक्रवार को अमावस्या के दिन मां रक्षा काली की पूजा विधिवत व धूमधाम से हुई। पुरोहित गोबर्धन ओझा ने यजमान व श्रद्धालुओं के हांथों मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न करवाये। जैनामोड़ के मनोज सिंह और जगतपति सिंह ने बताया यह पूजा प्रत्येक साल बर्षों से होता आ रहा है। यहां बलि देने की परंपरा है। गांव के सुख शांति के लिए यह पूजा जरूरी माना जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...