सुल्तानपुर, मई 30 -- गोसाईगंज। कटका बाजार में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कथा वाचक आचार्य पंडित विष्णु देव मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए धर्म, सत्य और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि कलियुग में भगवान की भक्ति ही मोक्ष प्राप्ति का सबसे सरल मार्ग है। श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर उसे सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कथा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन में भावविभोर होकर झूमते रहे। मुख्य यजमान राजकुमार सोनी समेत वृजेन्द्र सिंह, सौरभ मिश्र, वीर विक्रम सिंह, मनोज सिंह, शिवकुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजू...