हजारीबाग, दिसम्बर 27 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। एनटीपीसी ,गोदावरी और सारणेश्वर ट्रांसपोर्ट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने शनिवार को कटकमसांडी स्थित बिरहोरटंडा में बिरहोर समुदाय के 150 जरूरतमंद परिवारों को बीच कंबल के साथ सर्फ साबुन सहित कई अन्य सामग्री का वितरित किया गया। वितरण समारोह में स्थानीय अधिकारी और एनटीपीसी कोल माइनिंग प्रोजेक्ट के मनोज बेहरा,गोदावरी कंपनी से नागेश्वर यादव एवं सारणेश्वर ट्रांसपोर्ट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर आशुतोष उर्फ मोनू सिंह सहित कई समाजसेवी प्रतिनिधि उपस्थित थे। जिन्होंने विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से समुदाय की निरंतर सहायता करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सारणेश्वर ट्रांसपोर्ट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर आशुतोष उर्फ मोनू सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कड़ाके...