हजारीबाग, अप्रैल 21 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमसांडी और कटकमदाग प्रखंड में करोड़ों रुपये खर्च कर लगाए गए सोलर जलमीनार लोगों को राहत देने में विफल साबित हो रहे हैं। दोनों प्रखंडों की 29 पंचायतों में करीब 500 से अधिक सोलर जलमीनार स्थापित किए गए हैं, लेकिन इनमें से आधे से अधिक बंद पड़े हैं। इसके कारण ग्रामीणों को भीषण गर्मी में पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे गंभीर स्थिति कटकमसांडी प्रखंड के शाहपुर पंचायत में देखी जा रही है। यहां लगाए गए 35 से 40 सोलर जलमीनारों में से अधिकांश से पानी नहीं निकल रहा है। जलस्तर काफी नीचे चले जाने के कारण चापानल भी सूख चुके हैं।वहीं पबरा पंचायत में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत लगाए गए 20 सोलर जलमीनार पूरी तरह निष्क्रिय हैं। शांति मोहल्ला, महुआ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.