हजारीबाग, अप्रैल 10 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमसांडी प्रखंड के शाहपुर पंचायत में 14 अप्रैल को रविदास आंबेडकर संघ शाहपुर के तत्वावधान में भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाई जाएगी। आयोजित इस जयंती कार्यक्रम में भारत मुक्ति मोर्चा झारखंड की कार्यकारी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा पूनम यादव मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थिति रहेंगे ।यह जानकारी डां अजीत कुमार दास ने दी । उन्होंने बताया कि जयंती कार्यक्रम शाहपुर स्थित पाहीपर में आयोजित होगा, जहां बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन और आम नागरिक जुटेंगे । आयोजन को सफल बनाने के लिए संघ के सदस्यों ने अभी से ही व्यापक स्तर पर तैयारियां करनी शुरू कर दी है ।इसके लिए क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने सभी क्षेत्रवास...