हजारीबाग, मई 9 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमदाग के नए थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखना पहली प्राथमिकता होगी । उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना और क्षेत्र के लोगों को पुलिस के प्रति विश्वास बहाल करना उद्देश्य होगा । बताया जाता है कि इससे पूर्व थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय का पेलावल ओपी में तबादला होने के बाद चौपारण थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित सरोज सिंह चौधरी ने 11 वें थाना प्रभारी के रूप में योगदान दिया । यह भी पढ़ें- हजारीबाग में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...